नगर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित 5 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे - Aaj Tak Media

नगर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित 5 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

 

कोंच (जालौन) धनुतालाब समीपस्थ स्थित कुशवाहा लॉज में दिन शनिवार को खुशी जन कल्याण सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी में पांच जोड़ों का दहेज रहित विवाह संपन्न कराया गया

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में निधि के साथ रोहित श्वेता के साथ पंकज अनुसुइया के साथ अशोक अंजू के साथ किशन परिहार तथा शिवम के साथ प्रिंसी वैवाहिक बंधन में बंधे विवाह की सभी रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र तथा आभूषण भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि खुशी जन कल्याण सेवा संस्था अब तक 2151 बहनों का दहेज रहित विवाह संपन्न करा चुकी है और भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का संकल्प संस्था द्वारा लिया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक रोहित प्रताप सिंह और सुंदर सिंह दिवान रहे मुख्य अतिथि के रूप में संजू राजा सिकरी जिला पंचायत सदस्य सिकरी राजा उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य जैसारी कला ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बादाम यादव ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सुशील चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन मनोज अहिरवार द्वारा किया गया इस अवसर पर ब्रजकिशोर टिंकू, वीरेंद्र साहू, आयुष चतुर्वेदी, प्रिंस कुशवाहा, मंगल यादव, प्रदुम यादव, मानवेन्द्र प्रजापति, सूरज सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश देना था।

 

Leave a Reply