महिला की छीनी गई चेन का सुराग हासिल करने में जुटी पुलिस

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर कालपी के टरनंनगंज बाजार में बीती शाम को सवा 7:15 बजे पर खरीददारी करते समय दो अज्ञात बाइक सवारों ने घात लगाकर महिला के गले से चैन को छीन कर भागने की घटना को लेकर इलाकाई पुलिस शनिवार को चुनौतीपूर्ण तरीके से खंगालने में जुटी गई है। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह तथा चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र व विशाल भड़ाना की टीमे घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटे रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के शिक्षक अर्जुन प्रसाद मौर्य ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी करने आए थे तभी केनरा बैंक के समीप स्थित सुमित पुस्तक भंडार के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के द्वारा उनकी पत्नी सावित्री मौर्य की चेन स्नेचिंग कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

Leave a Reply