25 दिन गुजर जाने के बाद भी गुमशुदा युवक का नहीं लगा पता 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन बीते महीने गायब हुए 31 वर्षीय युवक का पता लगाने के लिए पारिवारिकजनों के द्वारा जगह-जगह ढूंढने के बावजूद पता नहीं लग सका है।

गुमशुदा युवक के रिश्तेदार भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा सभासद ने बताया कि गुमशुदा संजीव कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम कैथवा थाना किठौंद जिला जालौन दिनांक 21.05.2026 को सुबह 7, 8 बजे घर से चले गए जो अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इस मामले की गुमशुदगी थाना कुठौंद में दर्ज है। भाजपा नेत्री ने गुमशुदा युवक का पता लगाने की मांग की है।

Leave a Reply