कोंच (जालौन) बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति जनपद जालौन के तत्वाधान छत्रपति शाहू जी महाराज की 152 वीं जयंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गल्ला मंडी में जिलाध्यक्ष बुन्देलखण्ड कुर्मी कल्याण समिति अशोक कुमार निरंजन की अध्यक्षता एवं समिति के संस्थापक व केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर पटेल के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई वहीं विशिष्ठ अतिथि में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन एम एल सी प्रतिनिधि आर पी निरंजन अरुणा निरंजन जनता दल यू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी बलराम लम्बरदार आनंद बाबूजी विटोली देवी आदि मंचस्थ रहे कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों ने शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इसके बाद कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन पटेल एवं सहसंयोजक अभिषेक निरंजन ने आए हुए अतिथियों को बैच लगाकर एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया इसके उपरांत
बक्ताओं द्वारा शाहू जी महाराज के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने बिचार व्यक्त किये जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि युवाओं को हमें पढा लिखाकर उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए और युवाओं को आई ए एस आई पी एस पी सी एस एवं पी पी एस जैसी उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए उन्होंने युवाओं से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर लक्ष्य को पाकर समाज का नाम रोशन करने की बात कही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के विकास और समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है इसी कड़ी में अन्य बक्ताओं ने भी अपने अपने बिचार रखे वहीं कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए आदर्श एवं प्रेरणा दायक जीबन जीने बाले युवा दम्पत्तियों को सांस्कृतिक युवा दम्पत्ति सम्मान प्रदान कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया इस अवसर पर प्रो.बीरेन्द्र सिंह सुधीर पटेल देवेंद्र पटेल अतुल पटेल अरबिंद निरंजन कुसुम निरंजन शारदा प्रसाद मुखिया सहित तमाम सजातीय बन्धु मौजूद रहे।
