Loading market...

दो अलग-अलग व्यक्तियों को सांप ने डशा,सी एच सी में भर्ती

 

कोंच (जालौन) ग्राम नगेपुरा में घर के कमरे में सोने के लिए जा रही 45 वर्षीय ममता देवी को बीती रात जमीन पर बैठे सांप पर पैर पड़ गया जिस कारण सांप ने उनकी उंगली में काट लिया सांप के काटते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी, परिजन उसका उपचार कराने से पहले झाड़ फूंक करने लगे लेकिन हालत काफी बिगड़ती देख तो सीएचसी लेकर पहुँचे जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया वही ग्राम कुदारी में भी युवक को सांप ने काट लिया जिस कारण परिजन परेशान हो गए जानवरों के लिए भूसा डालने के लिए भूसा के कमरे में पहुँचे ग्राम कुदारी निवासी दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष को सांप ने काट लिया सांप के काटने के बाद युवक बेहोश हो गया और हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।

अस्पताल में युवक का उपचार कराया गया। घटना के बाद परिजन युवक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहे चिकित्सक डॉ.रामकरन गौर ने बताया कि सांप के काटने से महिला व एक युवक की हालत गंभीर थी एंटीवेनम डोज दी गई है अभी उपचार चल रहा है।

Leave a Reply