मोहर्रम की 12वीं पर मीर साहब अखाड़े में पगड़ी की रस्म हुई अदा

कोंच (जालौन) नगर में मोहर्रम की 12वीं तारीख पर दिन रविवार को देर रात मीर साहब अखाड़े की पारंपरिक पगड़ी की रस्म श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई इस अवसर पर बड़ी संख्या में अखाड़े से जुड़े पदाधिकारी खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीर साहब अखाड़े के सदर अनवार खलीफा नायब खलीफा अहमद खां मामा तथा अमन बेग को विधिवत पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया पगड़ी की रस्म पूरी होने के बाद अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपने पारंपरिक खेल और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया खिलाड़ियों ने लाठी तलवार और अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं से जुड़े विभिन्न करतब दिखाए जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उस्ताद इकबाल खलीफा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए अखाड़े की वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया आयोजन के दौरान मोहर्रम की परंपराओं और अखाड़ा संस्कृति की झलक भी देखने को मिली जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर इकराम अली खिलाड़ी शहजाद राईन वहीद राईन अफजल अली इरशाद अली इमरान खलीफा अबरार अली आमिर अली आकिब अली असद अली दिलशाद अली अकरम अली सैफ अली इसरार अली इकरार अली सहित अखाड़े के अनेक खिलाड़ी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ स्थानीय लोगों ने इसे मोहर्रम की परंपराओं को जीवंत रखने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया पगड़ी की रस्म के साथ अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपनी कला और परंपरा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया तथा आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।

 

Leave a Reply