जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थी अभिषेक का हुआ सम्मान 

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी के प्रशिक्षार्थी अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र रामतीर्थ पांडेय फिटर द्वितीय वर्ष ने सीआईटीसी प्रवेश परीक्षा 2026 में 98% अंक पाकर संस्थान का नाम रोशन किया है। सोमवार को संस्थान के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार शुक्ला तथा कर्मचारियों ने होनहार प्रशिक्षार्थी अभिषेक पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र तथा पुष्प माला पहना करके सम्मान किया है। प्राचार्य श्रवण कुमार शुक्ला के मुताबिक प्रशिक्षार्थी अभिषेक पाण्डेय ने जनपद जालौन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य तथा कर्मचारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिषेक पाण्डेय की लगनशीलता की सराहना कर हौसला अफजाई की है।

 

फोटो – प्रशिक्षार्थी अभिषेक पाण्डेय का सम्मान से नवाजते प्राचार्य व अन्य

Leave a Reply