कालपी (जालौन)बीती रात को झांसी – कानपुर हाइवे मार्ग में ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के नीचे दब जाने से वाइक में सवार दो लोग घायल हो गये।
शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे ठेके पर किसानी करने वाले कानपुर देहात के ग्राम बिजौना निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर पुत्र रामसेवक वाइक चला रहे पंकज पुत्र सोनेलाल 28 वर्ष के साथ ग्राम पिपरौधा से किसानी का काम निपटा कर मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव जा रहे थे। स्थानीय नगर के हाइवे स्थित दुर्गा मन्दिर के पास पुराने पुल की ओर आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियन्त्रित हो ट्रक के नीचे दब जाने से वाइक के पीछे बैठे दयाशंकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि पंकज आंशिक रूप से घायल हो गया। हाइवे टीम द्वारा आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । डियूटी पर मौजूद डाक्टर अशोक चक, ड्रेसर भगवानदीन, फार्मेसिस्ट कुलदीप सचान द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
