Loading market...

बहू-बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन 3 अगस्त शासन की महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर के मोहल्ला महमूदपुरा में कोतवाली कालपी की मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी की अगुवाई में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में कोतवाली कालपी की मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अजनबियों से सतर्क रहने, साइबर अपराधों से बचाव करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका महिला उपनिरीक्षक ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। महिलाओं एवं बेटियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी प्रीति त्यागी, लक्ष्मी उपाध्याय, नीतू, आकांक्षा, आकृति, गीतांजलि, रोशनी देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने सहभागिता की।

 

 

फोटो – बहू बेटी सम्मेलन में सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के साथ पुलिस कर्मी

Leave a Reply