नवीन गल्ला मंडी में पीआरडी जवानों ने किया बृहद वृक्षारोपण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन सोमवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में नवीन गल्ला मंडी, कालपी में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना प्रजापति ने पीआरडी जवानों एवं अन्य उपस्थित लोगों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत युवक मंगल दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड कदौरा के ग्राम बबीना में प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय खेल मैदान के निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान बबीना के प्रधान प्रतिनिधि कुंदन सिंह कुटार, लेखपाल दर्शन सिंह, ग्राम प्रधान गररेही सुरेश पाल, बसपा नेता रामशंकर ‘रामू’ बबीना, कल्लू यादव, धर्मेन्द्र पाल सिंह, रुवेल सिंह, जगबंदन सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, आत्माराम, शैलेन्द्र सिंह, दुलीचंद, रामचन्द्र, अजय कुमार, रामस्वरूप, राजू के अलावा ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

फोटो – वृक्षारोपण करते गणमान्य लोग तथा पीआरडी जवान

Leave a Reply