Loading market...

हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

कोंच (जालौन) नगर में रक्षाबंधन के पर्व को हर्षोल्लास के साथ बहिनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर तथा तिलक किया और आरती उतारी जिसके बाद भाइयों ने भी उन्हेंय उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया।

शुक्रवार को राखी का त्यौहार, मतलब भाई बहिन के बीच प्यार और विश्वास का ऐसा पर्व जो जाति धर्म संम्प्रदाय की सीमाओं से परे रह कर समता एकरसता और संबंधों की शुचिता के साथ सार्वभौम रूप से मनाया जाता है नगर व क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उमंग के साथ दिन की शुरुआत प्रभु स्मरण से हुई, सबसे पहले लोग मंदिरों में दर्शन करने गए और पहली राखी भगवान को भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद बहिनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने भी उनकी रक्षा का वचन देकर उन्हें उपहार भेंट दिये सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों की रही, सुबह सबेरे से ही बहिनें रंगबिरंगे परिधानों में सजी तितलियों की तरह चहक रहीं थीं क्योंकि उन्हें अपने प्यारे भाइयों को राखी जो बांधनी थी। हालांकि छोटे छोटे बच्चों और बच्चियों को नहीं मालूम कि रक्षाबंधन क्या होता है, उन्हें तो बस इतना पता है कि आज राखी का त्यौहार है और उन्हें अपने भइया की कलाई पर राखी सजानी है सैजल ने सुजय की कलाई पर बांधी राखी

Leave a Reply