ट्यूबवेल की मोटर की स्टाटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला उदनपुरा में स्कूल के पास स्थित ट्यूबवेल की मोटर की स्टाटर खराब होने से जल संकट खड़ा हो गया है। विभागीय अवर अभियंता बासित अली की देखरेख में स्टार्टर को ठीक करा कर पेयजल सप्लाई ठीक कराई।

बताया जा रहा है कि बीते दिन से ट्यूबवेल की मोटर की स्टाटर खराब हो जाने से आसपास के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। मुहल्ला उदनपुरा निवासी फहीम खान आदि ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है कि ट्यूबवेल बंद होने से पानी की समस्या बढ़ गई है। सूचना पाकर जल संस्थान के अवरअभियंता बासित अली अपनी टीम के साथ पहुंच कर जायजा लिया। ख़राब स्टार्टर को बदल कर ठीक कराया गया। तथा जलापूर्ति बहाल कराई गई।

 

फोटो – जल संस्थान की टीम स्टार्टर को ठीक करती टीम

Leave a Reply