खाता फ्रीज़ हो जाने पर जन सुविधा केंद्र के मालिक ने सी ओ से लगाई गुहार

कोंच (जालौन) जन सुविधा केंद्र संचालक की बैंक खाता सीज हो जाने की आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत के निस्तारण में असंतुष्टि जताने पर पुलिस कर्मी द्वारा धमकाए जाने से डरे संचालक पत्नी सहित सीओ के पास गुहार लगाने पहुँचा।

नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पंकज जन सुविद्या केंद्र चलाते है उनका आरोप है कि बीती 7 जुलाई को शाम 5 बजकर 20 मिनिट पर उनकी दुकान पर मोहल्ले के ही जान पहचान वाले दो युवक आये और उन्होंने कहा कि उन्हें नगद 47 हजार की सख्त आवश्यकता है मेडीकल इमरजेंसी है हम आपको ऑनलाइन ट्रांसफार किये दे रहे है आप हमें ट्रांसफार के बाद नगद भुगतान कर देना इसके बाद उक्त दोनों आरोपितों ने सीएचसी संचालक के बैंक खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाईन ट्रांसफार्मर कर दिए खाते में रुपये आ जाने के बाद संचालक ने दोनों युवकों नगद 47 हजार रुपये दे दिए 10 दिन बाद सीएचसी संचालक का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया पता लगाने पर मालूम हुआ कि जिस खाते से रुपये ट्रांसफार किये गए वह खाता संदिग्ध है और उस खाते में अवैध धनराशि जमा है सीएचसी संचालक युवकों की शिकायत लेकर पुलिस के पास गया जहां उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई उसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल पर 22 जुलाई को अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसका निस्तारण कोतवाली के उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा कर दिया गया शिकायत निस्तारण से असंतुष्ट सीएचसी संचालक ने जब अपनी असंतुष्टि दर्ज कराकर पुनः निस्तारण की मांग की तो उसका आरोप है कि उसे कोतवाली के एक कॉन्स्टेबल अनिल यादव द्वारा आकर धमकाया जा रहा है और मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है सोमवार को सीएचसी संचालक अपनी पत्नी मनीष के पास सीओ परमेश्वर प्रसाद के पास पहुँचा और शिकायत के सही निस्तारण की मांग करते हुए शिकायतीं पत्र दिया उसका कहना था कि पुलिस ने पहले आरोपितों को पकड़ा था बाद में छोड़ दिया गया और मुझे औऱ मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है सीओ ने बताया कि शिकायत की जांच पुनः कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई आवश्य की जाएगी।

Leave a Reply