आगामी 30 मई को गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पहुंचेगी नगर में - Aaj Tak Media

आगामी 30 मई को गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पहुंचेगी नगर में

 

कोंच (जालौन) ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जन जागरण यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है यह यात्रा 3 मई को गोरखपुर से प्रारम्भ हुई थी जो उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों से पुनः 23 जुलाई को गोरखपुर पहुंचकर विश्रामित होगी और 24 जुलाई को गौरक्षा रक्षार्थ एक विशाल आम सभा राजधानी लखनऊ में आयोजित की जायेगी इसी को लेकर दिन मंगलवार की देर शाम मुहल्ला जय प्रकाश नगर स्थित आदित्य गैस एजेंसी पर 81 दिवसीय गविष्टी यात्रा को लेकर एक बैठक आहूत की गई जिसमें माँ बनखण्डी सिद्ध पीठ कालपी के ऋषभ दास महाराज राज कुमार शर्मा एवं कृष्ण अवतार अवस्थी ने मन्त्रणा करते हुए यात्रा का नगर में स्वागत कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की जिसमें उन्होंने बताया कि 30 मई को यह यात्रा झांसी से रवाना होकर पूंछ एट होते हुए सुवह करीब 11 बजे नगर में पहुंचेगी जिसकी व्यबस्था एवं स्वागत के लिए अनिल वैद्य एवं प्रतिपाल सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी दी गयी वहीं इनके सहयोग के लिए राघवेंद्र तिवारी रंजन गोस्वामी डॉ शिवम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है जिससे यात्रा की व्यबस्था एवं स्वागत को बेहतर बनाया जा सके।

 

Leave a Reply