कोंच (जालौन) नदीगांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से बिधुत पोल से टकरा गई जिससे बाइक पर सबार तीन लोग गम्भीररूप से घायल हो गए जिनकी हालत गम्भीर होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया।
बुधबार को ग्राम कैलिया खुर्द निबासी दीपक उम्र 26 वर्ष अपने खेत पर धान की बुवाई कर रहा था बुवाई का काम खत्म करने के बाद वह अपने खेत से दो साथी हिमांशु 26 वर्ष एवं राघवेंद्र उर्फ रिंकू 25 वर्ष के साथ अपने घर की ओर आ रहा था जब उसकी बाइक कोंच नदीगांव मार्ग पर पहुँची तो वह अनियंत्रित हो गई और मार्ग के किनारे लगें बिधुत पोल से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सबार तीनो गम्भीररूप से घायल हो गए वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों के परिजनों को फोन किया और एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाये जहां तीनो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
