कोंच (जालौन) नगर के व्यस्ततम तिराहा मारकंडेश्वर तिराहे पर बीती देर शाम प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह के निर्देशन में मंडी चौकी प्रभारी ने प्रविष्टि टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट बगैर कागजात और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पांच दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है वही मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा आवश्यक दस्तावेज ना रखना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है इसे प्रत्येक वाहन चालक को पालन करना होगा जैसे ही पुलिस की इस कार्यवाही को वाहन चालकों ने देखा तो इधर उधर से भागते नजर आए।
