विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया 

 

कालपी (जालौन) शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कालपी के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना एवं राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना रहा।

 

सरस्वती विद्या मंदिर, सदर बाजार कालपी में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सहसंयोजक हर्ष विश्नोई ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र शिंग तथा रमेश जी भाई साहब ने विद्यार्थियों और युवाओं को संम्बोधित करते हुए कहा कि अखंड भारत केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखते हुए राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष बबन ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष कल्लू तरी, नगर संयोजक आदित्य पंडित, मोहन शुक्ला, लाल सेंगर, निखिल पंडित, सोनू पंडित, नंदी साहू, राम जी जाटव, विशाल कुमार, धीरू शिंग, गोलू शिंग सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। नागरिकों ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय गौरव के प्रति संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

 

फोटो – कार्यक्रम में शामिल लोग

Leave a Reply