जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास निवासी एक महिला को देवकली जाने वाले मार्ग पर रोककर उसके देवरों द्वारा मारपीट तथा गाली-गलौज किए जाने पर महिला के गंभीर रूप से घायल होने पर उसके भांजे ने कोतवाली कालपी में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस सम्बन्ध में वादी राजा बाबू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुते बताया कि 17 अगस्त 2026 को करीब 11 बजे उसकी मामी रेनू पत्नी राम प्रकाश ग्राम गुढ़ा खास से देवकली जाने वाले मार्ग से कालपी की ओर जा रही थीं। तभी मुखिया के ट्यूबवेल के पास उनके आरोपियों देवर राम सजीवन, नरेंद्र और रामकृष्ण पुत्रगण राधे निवासी गुढ़ा खास ने रास्ता रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया।तीनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर राजा बाबू वहां पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।ओऔऔऔौऔऔइसके बाद परिजन महिला को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उपनिरीक्षक व पूर्व मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
