कोंच (जालौन) घमूरी निबासी एक किशोरी अपने परिवार के साथ 19 अगस्त को रावतपुरा धाम पर दर्शन करने के लिए गई थी जिसके बाद वह वहां से गायब हो गई परिवार बालो ने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कही पता नही चला बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उनके गांव का ही आरोपित युवक कोमल विश्वकर्मा अपहरण करके ले गया किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दीं थी किशोरी के मोबाइल फोन की लुकेशन से पुलिस को पता चला कि आरोपित युवक कोमल विश्वकर्मा और किशोरी इंदौर शहर में है जिसके बाद पुलिस ने बरामद कर लिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए कोतवाली के उपनिरीक्षक शुभम परमार को वहां भेजा गया था किशोरी को कोंच लाया जा चुका है उसका चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है आरोपित के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट एवं एससी एस टी एक्ट की और बढ़ोत्तरी की गई है।
परिवार के साथ घूमने गई किशोरी, रास्ते में हुई गायब
