कोंच (जालौन ) नगर की धार्मिक संस्था पागल श्याम प्रेमी समिति के द्वारा आयोजित होने बाले खाटू श्याम के कार्यक्रम के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें अभय सोनी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इसी के साथ यह भी तय किया गया कि पुष्पेंद्र निरंजन पिंकू फुलैला की अध्यक्षता में शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रम संपादित होंगे।
पागल श्याम प्रेमी परिवार ने डॉ. आलोक निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पिंटू मिश्रा, नीरज मिश्रा, देवेंद्र चौहान व राजू अग्रबाल संरक्षक मंडल में स्थान दिया है इस दौरान दिवाकर सोनी, संजय पटवा रोनू, राजेश राठौर, छोटू अग्रवाल, बंटी गिरवासिया, राजीव सोनी, रवि यादव, सचिन सोनी, रामजी सोनी को सदस्य घोषित किया गया इस मौके पर पुष्पेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन होगा तथा झांकिया भी आएगी दूर दराज से भजन गायको भी बुलाया जाएगा।
