Loading market...

24 घंटे में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवरात समेत नकदी बरामद

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक ग्राम में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वुधवार को स्थानीय कोतवाली के अतिथि गृह में घटना का अनावरण करते हुए पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने पत्रकारो को जानकारी देते अवगत कराया है कि ग्राम छौंक निवासी राजेश कुमार पुत्र गंगाधार के मकान में 26 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने मुकदमा संख्या 198/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कालपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अगस्त को ग्राम छौंक के पास से आरोपी रोहित कुमार (24) पुत्र कैलाश कुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पास से सोने का एक हार, चार चूड़ियां, महिला अंगूठी, जंजीर, हाय, मंगलसूत्र तथा कान का टॉप्स बरामद हुआ। इसके अलावा चांदी का कमरबंद, चार पायल, दो जोड़ी बिछिया, दो लच्छा, चार तोड़ियां, तीन चूड़ियां, हाय, दो चूरा और चार जोड़ी बिछिया भी बरामद की गईं। साथ ही 18,080 रुपये नकद बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की चर्चा रही।

 

फोटो – घटना का खुलासा करते सीओ, कोतवाल तथा आरोपी

Leave a Reply