Loading market...

मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग ने भरे नमूने

कोंच (जालौन) लगातार मिल रही मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायतों तथा रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर एक मिठाई की दुकान पर दो नमूने भरे खाद सुरक्षा विभाग की टीम जैसे ही नगर पहुची तुंरन्त बाजार के दुकानदार अपनी अपनी शटर बन्द कर भाग गए।

बुधवार को मिलावट खोर दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया जिसमे नगर के मोहल्ला जबाहर नगर रामगंज बाजार में स्थित गिर्राज मिष्ठान भण्डार की दुकान पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह अनिल कुमार व कन्हैया लाल पहुँचे जहां उन्होंने दुकान पर दुकानदार से लाइसेंस मांगा तथा जांच कर छैना रसगुल्ला व खोया का नमूना भरा विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है और तुंरन्त व्यापारी दुकानों की शटर बन्द कर इधर उधर जाकर बैठ गए।

Leave a Reply