Loading market...

45 ग्रामों में नई माडल शाप निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

 

कालपी/ जालौन तहसील कालपी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बित्तीय वर्ष 2026-27 में 45 नई माडल शाप का निर्माण करने की मंजूरी मिल गई है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। पूर्ति निरीक्षक प्रफुल मिश्रा के मुताबिक सरकारी राशन की दुकानों को आधुनिक और बहुउद्देशीय बनाने की दिशा में मॉडल राशन शॉप की पहल की जा रही है। इसके तहत पारंपरिक उचित दर की दुकानों को केवल गेहूं और चावल वितरण तक सीमित न रखकर उन्हें मिनी सुपरमार्केट एवं नागरिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी तहसील क्षेत्र के ग्रामों में 32 माडल शाप का संचालन किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक प्रफुल मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 45 नये माडल शाप का निर्माण किया जाना है। जिसमें 30 दुकानों का विभागीय बजट से तथा 15 दुकानों का निर्माण मनरेगा के बजट से कराया जायेगा।

मॉडल राशन शॉप में उपभोक्ताओं को राशन वितरण के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। दुकानों के बुनियादी ढांचे में सुधार, साफ-सफाई, व्यवस्थित तरीके से खाद्यान्न वितरण तथा उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है। विभागीय लिपिक एसके तिवारी के अनुसार सरकारी राशन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाना है। मॉडल दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को बेहतर माहौल में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही भविष्य में अन्य आवश्यक सेवाओं और उपयोगी वस्तुओं की उपलब्धता हासिल हो सकें।

 

Leave a Reply