Loading market...

घरेलू बंटवारे के दौरान मारपीट करने पर पति को गंभीर चोट का आरोप

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी सोमवती पत्नी वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग की है।

वादिनी के द्वारा कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे उनके पति वीरेंद्र अपने बड़े भाई आरोपी जीतेंद्र पुत्र रामकिशुन निवासी मोहल्ला कागजीपुरा के घर घरेलू बंटवारे को लेकर बातचीत करने गए थे। बातचीत के दौरान आरोपी जीतेंद्र और उसके साले सुरेश ने वीरेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।इस मामले में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply