Loading market...

पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर, डी वी आर में कैद हुई वारदात

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

कोंच (जालौन)। नदीगांव कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने भारत पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये कीमत के चार सीसी कैमरे चोरी कर लिए। खास बात यह है कि चोरों की पूरी करतूत पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों के डीवीआर में कैद हो गई।

बताया गया कि चोरों ने पेट्रोल पंप परिसर में लगे चार सीसी कैमरों को निशाना बनाया और उन्हें चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर नदीगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब डीवीआर में सुरक्षित फुटेज को खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply