Loading market...

छात्र नौजवानों को एकजुट कर अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री — आशिब मंसूरी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन)। छात्र नौजवानों को एकजुट कर विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे उक्त बात समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नव नामित प्रदेश उपाध्यक्ष आसिब मंसूरी ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नामित कर जो जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ छात्र और नौजवानों को एकजुट करने का काम करेंगे और विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में पूरी ताकत झोंक देंगे। वही सांसद नारायण दास अहिरवार ने नव नामित प्रदेश उपाध्यक्ष आसिब मंसूरी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। अंत में उन्होंने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं व छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना दृश्य संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव जमालुद्दीन, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान उल्ला,और रश्मि पाल, दीप शिखा श्रीवास, अमीन खान, नेतराम निरंजन ,प्रताप सिंह यादव,युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अरशद कादरी, छात्र सभा की जिला अध्यक्ष रामानंद कुशवाहा, बाबा बहिनी के जिला अध्यक्ष मयंक जाटव ,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र दोहेरे, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह कुशवाहा, राज वर्मा, मोहित दुबे, कान्हा कुशवाहा, लाल सिंह पांचाल, मुकेश पांचाल, लकी बाबा, रशीद मंसूरी, आमिर अंसारी, समीर अहमद, संदीप कुमार ,बिलाल सिद्दीकी ,कामरान भाई ,शानू भाई, अमन, स्वेज मंसूरी, विशाल जाटव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply