कोंच (जालौन) नगर पालिका अंतर्गत दोहर हनुमान मंदिर के निकट किसान राम ने अपने दो बीघा खेत में पपीते की फसल लगाई थी चूंकि बीते दिनों लगातार हुई बारिश से पूरे इलाके में जल भराव की समस्या बढ़ गई थी समस्या के निदान के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़क को काटकर किसान के खेत में पानी भर दिया था किसान का कहना है कि उसके मना करने के बाद भी खेत में पानी भर दिया गया जिससे 6 लाख रुपये की कीमत की पपीते की फसल बर्बाद हो गई उसने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपकर दोषी कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के विरुद्ध कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाये जाने की मांग की थी जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर लेखपाल दिग्विजय राजस्व निरीक्षक लायक सिंह एवं नगर पालिका के कर्मचारी वहां पहुचें और पम्पिंग सेट लगवाकर पानी निकलवाया अब प्रशासन के अधिकारी फसल के नुकसान का आकंलन कर रहे है।
पालिका की लापरवाही से बर्बाद हुई किसान की दो बीघा की पपीते की फसल
