जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन आगामी नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने आतिशबाजी एवं बारूद के भंडारण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य एवं जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने नगर में आतिशबाजी व बारूद की दुकानों और भंडारण अनुज्ञप्तिधारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में उपलब्ध आतिशबाजी के स्टॉक का जायजा लिया तथा लाइसेंस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने लाइसेंसधारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने, आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण तथा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए।अग्निशमन अधिकारी कर्मचारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि पर्वों के दौरान आतिशबाजी की बिक्री एवं भंडारण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
फोटो— आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम व सीएफओ
