कोंच (जालौन) दुकान के बाहर गंदगी फैलाने पर नगर पालिका ने आठ दुकानदारों का नगर पालिका की ईओ ने चालान कर दिया वह एसडीएम और सीओ के साथ निकलने बाली राम बारात के लिए रास्तों के निरीक्षण कर रही थी।
एसडीएम अभिनव कुमार यादव सीओ परमेश्वर प्रसाद नगर पालिका की ईओ मोनिका उमराव रविवार को बाजार के रास्तों से निकलने बाली राम बारात के लिए रास्तों की स्थिति देख रहे थे भ्रमण करते हुए जब वह किराना बाजार पहुँचे तो वहां दुकानों के आगे काफी गंदगी मिली जिस पर नगर पालिका की ईओ ने दुकानदार हरिमोहन मानवेन्द्र सिंह प्रमोद कुमार हफीज आसिफ अंश समीर दिलशाद की दुकानों का चालान कर दिया चालान में प्रत्येक दुकानदार को 500 रुपये जमा करना पड़ा।
