Loading market...

विद्यालय में आयोजित शिविर में एचआईवी बचाव के लिये किया जागरूक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन शनिवार को एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये जिला चिकित्सालय की कांउसलर अर्चना राठौर की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर सुरक्षित यौन संबंधों और संक्रमित रक्त से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।

स्थानीय नगर के श्री ठक्कर बापा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार व शिक्षकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में जिला काउंसलर ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इससे महिला और पुरुष दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

जागरूकता सामग्री के अनुसार, यौन संचारित संक्रमणों की मौजूदगी में एचआईवी फैलने का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने, कंडोम का सही इस्तेमाल करने और जरूरत पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने के लिए जागरूक रहना चाहिए।

एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से संक्रमण फैल सकता है। इससे बचने के लिए हमेशा लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक से ही रक्त लेना चाहिए। रक्त चढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि रक्त की एचआईवी सहित जरूरी संक्रमणों की जांच की गई हो।

जिला काउंसलर राठौर ने जागरूक करते हुते अवगत कराया है कि

सुरक्षित यौन संबंध अपनाएं और कंडोम का सही इस्तेमाल करें।

जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी रखें तथा जोखिम होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

रक्त चढ़वाने के लिए जांचा हुआ सुरक्षित रक्त ही इस्तेमाल करें- एचआईवी संक्रमण की आशंका होने पर जांच कराएं और स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि एचआईवी के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और सुरक्षित व्यवहार अपनाकर संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक आनंद गुप्ता, स्वरूप प्रकाश, सलीम अंसारी, रहमान खान, अरविंद सिंह राठौर, अमीर हसन आदि लोग के अलावा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

 

फोटो – एचआईवी जागरुकता कार्यक्रम में शामिल लोग

Leave a Reply