जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन बहुजन समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम के 20 वें परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कालपी विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी प्रत्याशी वीरपाल सिंह चौहान की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों पर चलने और बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम को नमन किया। इस अवसर पर वीरपाल सिंह चौहान ने कहा कि मान्यवर कांशीराम महान समाजसेवी, विचारक और मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज को जागरूक कर उसे राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया। उनके द्वारा शुरू किए गए मिशन को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती आगे बढ़ा रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करना चाहिए तथा कांशीराम के आदर्शों पर चलते हुए बहुजन समाज के हितों के लिए कार्य करना चाहिए।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वालों में कालपी के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल, विधानसभा अध्यक्ष विनोद पाल, शोएब खान, सेक्टर अध्यक्ष राजू अहिरवार, जंवन्त सिंह, रणकेन्द्र अहिरवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश श्रीवास, सतीश निषाद, नगर उपाध्यक्ष अरविंद अहिरवार, अंकित समसी, किशन चौहान, सिद्धिगोपाल, अभिलाख, कृपाशंकर बोस, सुनील प्रजापति, देवेंद्र गौतम, किशन, अर्पित अहिरवार, मोहित चौधरी और आकाश पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
फोटो – लखनऊ में मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल कालपी विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता।
