Loading market...

जिलाधिकारी ने जुझारपुरा सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण

कोंच (जालौन) किसान इन दिनों खाद को लेकर परेशान है उन्हें अपनी मटर मसूर गेंहू की बुवाई के लिए डीएपी की आवश्यकता है प्रतिदिन सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइने लग रही है लेकिन फिर भी उन्हें खाद नही मिल पा रही है।

किसानो का कहना है कि वह जुझारपुरा सहकारी समिति पर पहुँचे तो तीन दिन से उन्हें खाद नही मिल पाई है आज जिलाधिकारी के आने के बाद उन्हें उम्मीद है कि खाद मिल सकेगी जिसके बाद डीएम ग्राम अंडा स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति अंडा में किसान कौशल किशोर का आरोप है कि केंद्र प्रभारी नीलेश कुमार उन्हें अतिरिक्त 10 रुपये पर बोरी ले रहे है जब उन्होंने देने से मना किया तो उन्होंने कागज ही उनके गड़बड़ कर दिए किसान राहुल कुमार रामशरण पटेल जितेंन्द्र पटेल अपने कागज देने के बाद भी उनको तीन दिनों से खाद नही मिल सकी उन्होंने उक्त बात डीएम को बताई डीएम ने समितियों के प्रभारियों पर खाद वितरण में पक्ष पात का आरोप लगाकर हंगामा भी कर रहे है खाद की बढ़ती समस्या को देखकर गुरुवार को डीएम समीर कोंच पहुँचे जहां उन्हें जुझारपुरा सहकारी समिति एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति पर खाद विक्रय की समस्या देखी और किसानों से बात भी की इस दौरान किसानो ने उन्हें बताया कि खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से नही हो रहा है खाद लेने के लिए सिफारिश की आवश्यकता पड़ रही है कई कई दिनों से किसान खाद लेने के लिए डेरा जमाए है लेकिन पहुच न होने के कारण खाद नही मिल पा रही है डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके पास खाद का पर्याप्त भंडार है समितियों पर भी खाद उपलब्ध है।

Leave a Reply