Loading market...

मदारपुर रोड पर ई-रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन शुक्रवार को कालपी-मगरोल मार्ग पर मदारपुर रोड के पास सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक कालपी-मगरोल मार्ग पर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान मदारपुर रोड के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार एकता, दिव्या, नरेंद्र सिंह, किशोरी तथा कार्तिक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख़ शहरयार की टीम ने घायलों का उपचार किया। बताया गया है कि इस मार्ग में मोड़ अधिक होने से दुर्घटना अधिक होती है।

 

फोटो – सड़क पर पलटा ई-रिक्शा

Leave a Reply