Loading market...

नायब तहसीलदार ने उर्वरक की दुकानों का किया निरीक्षण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी /जालौन जिलाधिकारी समीर वर्मा के निर्देश के अनुरूप नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार की अगुवाई में कालपी बाजार स्थित खाद की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। तथा डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री की स्थिति की जांच की गई। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि किसानों को मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री न की जाए।

उन्होंने खाद विक्रेताओं को बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा खाद की उपलब्धता एवं बिक्री व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो सके और उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान लेखपाल जितेंद्र कुमार सिंह के साथ नायाब तहसीलदार ने किसानों से संवाद स्थापित किया।

 

फोटो – खाद की दुकानों का निरीक्षण

Leave a Reply