कोंच (जालौन) बारिश के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र में फसल को नुकसान होता दिखाई दे रहा है किसान इस समय चिंता में नजर आ रहे है किसान दीपू राम शंकर उनके पूरे मौजा में धान की फसल बोई गई है। गुरुवार को तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है वहीं किसान रामकुमार ने बताया कि इस वर्ष पूरे कोंच क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानों ने धान की फसल की है। इस समय फसल की कटाई का काम चल रहा है, लेकिन मौसम खराब होने से कटाई प्रभावित हो गई है। तेज हवा और बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही बारिश के पानी से मटर की फसल भी प्रभावित हुई है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
