कोंच (जालौन) कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोखले नगर में गाय बांधने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच लाठी डंडों से एक दूसरे में मारपीट हो गई जिससे दोनो घायल हो गया पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला गोखले नगर निवासी संतोष अहिरवार का अपने बड़े भाई अशोक कुमार से घर में गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बड़े भाई अशोक कुमार और सन्तोष में मारपीट हो गई मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए और उनके सिर में चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया कोतवाली प्रभारी निग्वेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई है।
