कोंच (जालौन) नगर में स्कूली बच्चों को ढोने वाले कई वाहन कंडम स्थिति में सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। एक वाहन में 12 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में वाहन के अंदर बड़ी संख्या में बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले कई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इन वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्कूली वाहनों की जांच कराने की मांग की है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस, क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है परिवहन विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है समय समय पर नगर में स्कूली वाहनों को लेकर अभियान चलाया जाता है जल्द ऐसे वाहनों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
