जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) आगामी दीपावली धनतेरस भैया दूज के त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नवांगतुक सीओ सदा नन्द सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सदभाव एवं भाईचारे की भावना से त्योहारों को मनाने की अपील की गई। तथा नगरवासियों के साथ संवाद स्थापित करके कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
गुरुवार को कोतवाली कालपी के सभागार में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये नवांगतुक सीओ सदा नन्द सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जायेगें। त्योहारों में भीड़ भाड़ की वजह से बाजारों, धर्म स्थलों के आसपास तथा
सार्वजनिक स्थल स्थलों के आस-पास सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।उन्होंने सभी लोगो को मिल जुलकर त्योहारों को मनाने का आव्हान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसे अवगत कराया जाए, प्रशासन के द्वारा समस्याओं को प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अतिथि गृह में दीपावली,धनतेरस त्योहारों को लेकर आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों, व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल, घुमंतू हसंतु क्लब के सदस्य जय खत्री, राकेश पुरवार, समाजवादी नेता शिव बालक सिंह यादव, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष राज नारायण शुक्ला, महामंत्री अमित यादव, उपाध्यक्ष राजाबाबू ओमरे, प्रशांत शुक्ला, नीलाभ शुक्ला, दीपक शर्मा, कन्हैया मिश्रा, फहीम खान, श्यामू पाल, मुस्ताक अंसारी, अमीर हसन अंसारी, अजीमुल्ला अंसारी, सुनील पटवा, ठाकुर पंकज सिंह, बबलू महाराज प्रधान मैनपुर, श्रवण कुमार गुप्ता, दीपू यादव, रिंकू गुप्ता, समेत पत्रकारों, धर्मगुरु , व्यापारियों आदि ने गोष्ठी में प्रतिभाग कर कालपी पुलिस का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
फोटो – पीस कमेटी की मीटिंग में नागरिकों के साथ सीओ, कोतवाल
