कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथी में बड़ा भाई शराब के नशे में आया और छोटे भाई के सर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे हुआ है घायल हो गया लोगों के आ जाने पर बड़ा भाई जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
घटना दिनांक 27 जून 2026 समय गरीब 3:00 बजे दिन की है जब ग्राम कैथी निबासी राजेश पुत्र शोभालाल अपने खेत मौजा कैथी के नाला बाला खेत पर भैंसे चरा रहा था और वहीं पर बैठा था तभी राजेश का बड़ा भाई सतीश सहाब के नशे की हालत में हाँथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और राजेश के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी।जिससे सर फट गया तभी ग्राम के कई लोग आ गए तो सतीश गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया राजेश की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
