Loading market...

भागवत कथा में आभूषण चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार

 

कोंच, जालौन। कोतवाली कोंच पुलिस ने नगर के पटेल नगर स्थित बलदाऊ धर्मशाला में सामुदायिक स्वस्थउ केंद्र एवं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान महिलाओं के आभूषण चोरी किए जाने के मामले का सफल अनावरण करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात के साथ कुल 4710 रुपये नकद बरामद किए हैंपुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कोंच के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 22 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आराजी लेन पावर हाउस के पास से चार आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कोतवाली कोंच में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 197/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का खुलासा हुआ है गिरफ्तार आरोपितों में मुस्कान पुत्री मुन्ना, पत्नी आरिफ, निवासी मोहल्ला भगत सिंह नगर, कोंच, उम्र करीब 26 वर्ष, राधिका उर्फ अनुराधा पत्नी इंद्र, निवासी रेलवे कॉलोनी, टूंडला, जिला फिरोजाबाद, हाल पता शाहगंज, आगरा, उम्र करीब 32 वर्ष, रचना पत्नी चेतन, निवासी रेलवे कॉलोनी, टूंडला, जिला फिरोजाबाद, हाल पता शाहगंज, आगरा, उम्र करीब 30 वर्ष तथा वर्षा उर्फ गुलाल पत्नी कन्हैया, निवासी रेलवे कॉलोनी, टूंडला, जिला फिरोजाबाद, हाल पता शाहगंज, आगरा, उम्र करीब 35 वर्ष शामिल हैं।

*चोरी का माल बरामद*

पुलिस के मुताबिक मुस्कान के कब्जे से एक पेंडल, पीली धातु की एक गुरिया और 50 रुपये नकद बरामद हुए। राधिका के पास से 2140 रुपये नकद, जबकि रचना के पास से 2520 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं वर्षा उर्फ गुलाल के कब्जे से काले-सुनहरे मोतियों में पिरोया हुआ मंगलसूत्र बरामद हुआ, जिसमें पीली धातु के पेंडल लगे हुए थे पुलिस के अनुसार बरामद नकदी की कुल रकम 4710 रुपये है। गिरफ्तार आरोपित महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी मिला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राधिका उर्फ अनुराधा के खिलाफ आगरा के ताजगंज थाने में चोरी से संबंधित मुकदमा तथा मथुरा के वृंदावन थाने में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं वर्षा उर्फ गुलाल के खिलाफ भी ताजगंज थाना कमिश्नरेट आगरा में चोरी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सुरीही अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी सागर सुमित पाण्डेय, अशोक कुमार वर्मा, भारती सिंह, कांस्टेबल कृष्णा, जाहिदी यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply