कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासिनी मोहिनी पत्नी सोनू ने दिन गुरुवार को पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 22 अप्रैल 2026 समय करीब शाम 7 बजे की है जब मैं कैलिया बाईपास के पास प्लाट पर काम कर रहे थे तो वहां पर शैलेन्द्र व सुभाष पुत्रगण रमाकांत आदि लोगों ने मिलकर मेरे भाई पोटे व पप्पू की मारपीट कर दी मै प्लाट का मेटेरियल उठाने गयी थी प्लाट पर बीम लग रही थी उक्त लोगों ने कारीगर को भी हफ़्काय और जान से मारने की धमकी दी मोहिनी ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
