Loading market...

बिजली विभाग से त्रस्त किसानों ने उप जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन

कोंच (जालौन) भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में दिए गए किसानों के धरना में बढ़ती संख्या को देखकर एसडीएम सहित बिधुत विभाग के अभियंता धरना स्थल पर पहुँचे और समस्याओं के निस्तारण का जल्द भरोसा दिलाया तब कही जाकर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेता सैकड़ो किसानों के साथ तहसील पहुँचे जहां उन्होंने बिजलीं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया किसान अनिश्चित कालीन धरने की तैयारी करके आये थे उनका कहना था कि जब तक सम्बंधित विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर नही आएंगे तब तक धरना जारी रहेगा किसानों की प्रमुख समस्या ग्रामीण इलाके में 7 से 8 घण्टे ही बिजलीं की आपूर्ति थी वह भी रुक रुककर बिजलीं के आभाव में वह फसल की सिंचाई नही कर पा रहे थे इस समय किसान मटर की फसल में पानी की बर्षा कर रहे है किसान कई नलकूपों के खराब पड़े ट्रांसफार्मरो की समस्याओं से भी परेशान थे झुकी बिधुत लाइन तिरछे पोलो की समस्या भी किसानों की हल नही हो पा रही थी भारतीय किसान यूनियन अपनी हर मासिक बैठक में उक्त समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन दे रहे थे बीते दिनों हुई अतिबृष्टि से नष्ट हुई तिली की फसल का मुआवजा भी अधिकांश किसानों को नही मिल पाया था किसानों का आरोप था कि लेखपाल पैसे लेकर रिपोर्ट लगा रहे है जिन्होंने पैसे नही दिए उन्हें मुआवजा नही मिल सका समस्याओं के हल न होने से परेशान किसान धरने पर पहुँचे और नारेबाजी करते रहे शाम को एसडीएम अनीता देवी बिधुत विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुमन सिंह धरना स्थल पर पहुचें जिन्हें एक बार फिर किसान यूनियन के नेताओं ने नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस मौके पर राजवीर सिंह डॉ० केदार नाथ निरजंन चतुर सिंह पी डी निरजंन आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply