जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में वीएलओ की मीटिंग संपन्न हुई जिससे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2026 को लेकर कर्तव्यों को बताकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
सोमवार को नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजपूत व वीआरसी प्रभारी शशांक विश्वकर्मा की मौजूदगी में तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पुनरीक्षण का कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूट न जाए। 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। इसमें प्रारुप 6 भरा जाये। अपात्र मतदाताओ के नाम मतदाता सूची से हटाए जाये। मतदाता सूची में गलत दर्ज नामों को सुधारने की प्रक्रिया अपनाई जाये। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान की तिथियां 17 नवंबर 2026 व 21 नवंबर 2026, 22 नवंबर 2026, 28 नवंबर 2026 तथा 29 नवंबर 2026 तक होगा। उन्होंने कहा कि समस्त वी एल ओ मतदाता स्थल में मतदाताओं में सक्रियता से करेंगे। सभी वी एल ओ सक्रियता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह करें इसमें किसी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने सहभागिता की।
फोटो – बीएलओ की मौजूदगी में अधिकारी
