Loading market...

एचआईवी संक्रमित मरीज निकलने से सतर्कता हुई तेज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

 

कालपी/जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में जांच के दौरान एक व्यक्ति के एचआईवी संक्रमण के लक्षण पाये जाने से स्वास्थ्य बिभाग के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। तथा जिला चिकित्सालय स्तर से उपचार की व्यवस्था कराई गई है। नियमानुसार एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का नाम तथा पहचान उजागर नहीं किया जाता है। इसलिये मरीज का नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।

प्राप्त सूत्रों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में एचआईवी की जांच की निःशुल्क व्यवस्था है। हर महीने 70-80 महिला, पुरुषों की एचआईवी की जांच की जाती है। हाल ही में जांच के दौरान कालपी नगर निवासी एक व्यक्ति की एच आई वी पाज़िटिव की रिपोर्ट आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एचआईवी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क वाले लोगों की जांच कराई जाने की योजना है। संक्रमित मरीज का सरकारी दशाओं से इलाज कराया जायेगा।

सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार सुरक्षित यौन संबंध बनाते समय हर बार सही तरीके से कंडोम का इस्तेमाल करने से एचआईवी समेत कई यौन संक्रमणों से बचाव में मदद मिलती है। इंजेक्शन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुई या सिरिंज को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। हमेशा नई और सुरक्षित सुई का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। नियमित रूप से एचआईवी की जांच कराने की भी सलाह देते हैं। संक्रमण की जानकारी मिलने पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार शुरू किया जा सकता है। सुरक्षित व्यवहार तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply