Loading market...

एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर 3 वाहन पकड़ कर किये सीज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन तहसील कालपी क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।उपजिलाधिकारी कालपी एवं क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनन सामग्री का परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। चैंकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 03 वाहनों को सीज कर दिया गया।

एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने कहा कि तहसील कालपी क्षेत्र में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। मालूम हो कि पिछले सप्ताह रात में संयुक्त टीम के द्वारा अभियान चलाकर 12 से अधिक ओवरलोड वालू लदे वाहनों को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई है।

 

फोटो – वाहन चैकिंग करते अधिकारी

Leave a Reply