कानपुर देहात | 12 दिसंबर 2025
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने अवगत कराया कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांनचन्द्रपुर एवं उसके आस-पास स्थित ग्रामों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 152 व्यक्तियों के रक्त नमूने एकत्र कर दिनांक 02.12.2025 को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ जांच हेतु भेजे गए थे। प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार, 152 व्यक्तियों में क्रोमियम की मात्रा सामान्य से आंशिक रूप से बढ़ी हुई पाई गई है, जबकि 04 व्यक्तियों में मरकरी (पारा) की मात्रा भी आंशिक रूप से बढ़ी हुई पाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों के समन्वय से आगे की आवश्यक स्वास्थ्य निगरानी एवं चिकित्सकीय परामर्श की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रभावित व्यक्तियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा सके।
