Loading market...

एर्ल्डस कमेटी का हुआ गठन हरिकृष्ण पाठक बनें नये चैयरमैन

 

कालपी जालौन अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव जल्द हो सकते हैं। तहसील कालपी के अधिवक्ताओं ने कई सालों से रिक्त चल रहे एर्ल्डस कमेटी के चैयरमैन तथा सदस्यों के पदों पर चयन हो गया है। नई एल्डर्स कमेटी अब चुनाव सम्पन्न करायेगी।

बताया गया है कि तहसील के अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मौजूद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से वरिष्ठ अधिवक्ता हरे कृष्ण पाठक को एर्ल्डस कमेटी अध्यक्ष/ चैयरमैन सर्वसम्मत से चुनकर ताजपोशी सौपी गई‌ है। जबकि सैयद इकबाल हुसैन, हलकू प्रसाद सलौनिया, राकेश द्विवेदी तथा अपूर्व शरद श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। राकेश द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि नवगठित एल्डर्स कमेटी के द्वारा अधिवक्ता एसोसिएशन

वार संघ का आगामी चुनाव संपादित होगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष तथा सदस्यों को स्थानीय अधिवक्ताओं शीतला शरण श्रीवास्तव उर्फ दद्दा, दिनेश श्रीवास्तव,मोहित द्विवेदी, राशिद अली हाशमी, मनोज दीक्षित, इकबाल अहमद, अखिलेश अहिरवार, बाबूराम श्रीवास, सुरेंद्र पाल सिंह, हरिश्चंद्र कुलश्रेष्ठ आदि ने विधाई दी है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि बार एसोसिएशन संगठन का चुनाव शीघ्र होने की संम्भावनायें बढ़ गई है।

Leave a Reply