उरई (जालौन ) डकोर विकास खंड क्षेत्र के मौजा टिमरों, रूद टिमरो तथा फूलपुरा के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भेंट करते हुए ग्रामीण किसानों संतोष कुमार द्विवेदी, हमीर सिंह, अतरसिंह, अमरसिंह, वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, शिवपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, चंद्रभान, कैलाश नारायण, कौशल किशोर, लाखनसिंह, उदयवीर सिंह, विजय सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि एक्सप्रेसवे में जमीन अधिग्रहण की जानी है जिसके सर्किल रेट बहुत कम है जबकि बाजारू कीमत 25 लाख रुपए प्रति एकड़ है ऐसे में किसानों का जमीन अधिग्रहण से भारी नुक़सान है। जबकि यह जमीन किसानों की आजीविका का एक मात्र साधन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में सरकार द्वारा अधिगृहीत जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है जबकि पिछले कई वर्षों से हमारे मौजे की जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ाये गये है। किसानों जमीन के सर्किल रेट बढ़ाये जाने की मांग प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से की है।
