ग्राम कूँडा में जाति बिशेष द्वारा किये गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया - Aaj Tak Media

ग्राम कूँडा में जाति बिशेष द्वारा किये गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम कूँडा में एक जाति विशेष के द्वारा मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसकी शिकायत बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम से की थी जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण की जांच कर उसे हटवा दिया और मंदिर परिसर को कब्जा मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कूँडा में सिंह वाहिनी मंदिर परिसर की भूमि में जाति विशेष द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था जिससे दर्शनार्थियों को मंदिर आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य की अगुआई में उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह से बीते दिनों की गई थी जिस पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत अतिक्रमण की जांच कराई और प्रशासन हमले की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर मंदिर परिसर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया प्रशासन की इस कार्रवाई पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का आभार जताते हुए की समय रहते कारवाई होने से धार्मिक स्थल की भूमि सुरक्षित हो सकी वही ग्रामीणों में भी इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply