तेज रफ्तार बाईक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर तीन हुए घायल - Aaj Tak Media

तेज रफ्तार बाईक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर तीन हुए घायल

 

कोंच (जालौन) तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने आगे चल रही मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महलुआ खक्कल निबासी दीपराज उम्र करीब 25 वर्ष देवेंद्र सिंह उम्र करीब 70 वर्ष और अजित उम्र करीब 38 वर्ष अपनी मोटर साइकिल से कोंच की ओर आ रहे थे और जैसे ही ग्राम तूमरा के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने लापरवाही से मोटर साइकिल चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने दो ही हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

 

Leave a Reply